फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunny in the morning, heavy rain in the afternoon

Kurukshetra News: सुबह खिली धूप, दोपहर को झमाझम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, heavy rain in the afternoon
कुरुक्षेत्र। जिला भर में शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहा। सुबह धूप खिली तो दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। 15 एमएम औसतन बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जिससे किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है। तीन दिन पहले भी तेज बारिश के चलते पकाई पर पहुंची पीआर धान की फसल बिछ गई थी। इससे उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को फिर बारिश हुई तो किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

दोपहर को शुरू हुई बारिश करीब एक घंटा तक जारी रही, जिसके बाद बूंदाबांदी भी हुई। वहीं अगले दो दिन तक भी मौसम में कुछ बदलाव की संभावना जताई जा रही है। उधर बारिश के चलते सेक्टर 17, कुरुक्षेत्र पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय रोड सहित कई जगहों पर कुछ समय के लिए जलभराव हुआ। हालांकि बाद में यहां से पानी निकासी भी हो गई।
विज्ञापन

उधर किसानों की माने तो अब पीआर धान पकाई पर पहुंच गई है तो कई क्षेत्रों में कटाई तक शुरू हो गई है। ऐसे में अब बारिश का नुकसान ज्यादा और फायदा कम होगा। इस बार समय पर जरूरत अनुसार बारिश नहीं हुई लेकिन किसानों ने किसी तरह फसल पकाई है। अब इस पर भी मौसम की मार पड़ती दिखाई देेने लगी है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पकी फसल में पानी जमा न होने दें। किसानों को ऐसे मौके पर अलर्ट रहना चाहिए। अभी मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से मिली राहत
बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री तो न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को यह अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी होगी जो सोमवार तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed