फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Summer holidays start today, children look happy

Kurukshetra News: ग्रीष्मकालीन छुट्टियां आज से, खुश नजर आए बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Summer holidays start today, children look happy
कुरुक्षेत्र। प्राध्यापिका सुमन गौतम।
कुरुक्षेत्र। जिले के स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की शुरुआत हो गई है। छुट्टियों के लिए जहां बच्चों में उत्साह का माहौल है, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी भीषण गर्मी के चलते राहत की सांस ली है। अब स्कूल तय कार्यक्रम के अनुसार एक जुलाई को दोबारा खुलेंगे।
विज्ञापन

छुट्टियों से ठीक एक दिन पहले शनिवार को विद्यालयों में रौनक देखने को मिली। छात्रों को छुट्टियों के लिए गृह कार्य और प्रैक्टिकल कार्य सौंपा गया। शिक्षकों का कहना है कि बच्चों को केवल लिखित कार्य न देकर रचनात्मक और व्यावहारिक कार्य दिए गए हैं। इनमें चार्ट बनाना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत योग का अभ्यास कर उसका वीडियो बनाना और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के प्रथम सप्ताह में राजकीय स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रचनात्मक लेखन, कला और संगीत जैसी गतिविधियां छात्रों को व्यस्त और सृजनशील बनाएंगी। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के प्रैक्टिकल कार्य से बच्चे ज्यादा सीखते हैं और छुट्टियों के समय का सकारात्मक उपयोग हो पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed