फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sumit tops the amazing poetry competition

Kurukshetra News: अद्भुत काव्य प्रतियोगिता में सुमित अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sumit tops the amazing poetry competition
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य महिला आयोग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अद्भुत काव्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन आरके सदन में किया गया, जिसमें मुख्यातिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में महिलाएं स्वयं को सशक्त एवं मजबूत बनाकर जीवन की चुनौतियों का सामना करें। समाज में महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है क्योंकि जब तक महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच समाप्त नहीं होगी तब तक महिलाओं का शोषण समाप्त नहीं होगा। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त करने की जरूरत है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में देश के विकास के लिए अहम भागीदारी कर उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


महिला अध्ययन शोध केंद्र की निदेशिका प्रो. अनिता दुआ ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अद्भुत काव्य प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित गीता विश्वविद्यालय तथा महर्षि मारकंडेय विश्वविद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें छह प्रस्तुतियों को अंतिम राउंड के लिए चुना गया। आयोग द्वारा 21 हजार रुपये का पहला पुरस्कार सुमित कुमार को देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर अंजलि बंगा रही, जिन्हें 11 हजार और तृतीय स्थान पर संजीव कुमार को 5100 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. विजयवंती, गायत्री कौशल तथा एडी भट्ट ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed