{"_id":"57a8da034f1c1b0f11ee43f4","slug":"sumedha-kataria-s-new-dc-kurukshetra-mahendergarh-sent-kaushik-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमेधा कटारिया कुरुक्षेत्र की नई डीसी, कौशिक को भेजा महेंद्रगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेधा कटारिया कुरुक्षेत्र की नई डीसी, कौशिक को भेजा महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त डीसी सुमेधा कटारिया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुरुक्षेत्र के डीसी को भी बदल दिया है। डीसी राजनारायण कौशिक की जगह कुरुक्षेत्र के डीसी का जिम्मा अब सुमेधा कटारिया को सौंपा गया है। इसके साथ ही धर्मबीर को एडीसी बनाया गया है। कौशिक का तबादला महेंद्रगढ़ कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो डीसी कौशिक को मुख्यमंत्री की नाराजगी के चलते बदला गया है।
गौरतलब है कि कटारिया इससे पहले भी लंबे समय तक कुरुक्षेत्र में कई प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं। वह यहां एडीसी, केडीबी सीईओ और एसडीएम के बतौर काम कर चुकी हैं। कई संस्थाओं से भी जुड़कर उन्होंने यहां काम किया है। उधर, डीसी राजनारायण कौशिक के तबादले के साथ ही प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूत्रों की मानें तो उनका तबादला 31 मार्च को सीएम के दौरा के बाद ही तय माना जा रहा था। 31 मार्च को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उनकी घोषणाओं में से ज्यादातर पर काम नहीं होने से सीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद से कई अधिकारियों के तबादले की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब डीसी का तबादला भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।