Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Suman Saini planted trees in Gudha, announced development works worth Rs 21 lakh.

Kurukshetra News: सुमन सैनी ने गुढ़ा में किया पौधरोपण, 21 लाख के विकास कार्य घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Suman Saini planted trees in Gudha, announced development works worth Rs 21 lakh.
बाबैन। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मंगलवार को गांव गुढ़ा में पौधरोपण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह कार्य किया। सुमन सैनी ने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सुमन सैनी ने गांव गुढ़ा के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन गंभीर चुनौती है। भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान के दौरान प्लास्टिक कम करने और जल स्रोतों को प्रदूषित न करने का आह्वान किया। सरपंच सुरजीत सिंह ने उपाध्यक्ष का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed