{"_id":"682a4437d18aa65a3f0c553a","slug":"sukhraj-and-garvit-won-gold-medals-in-karate-competition-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135869-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कराटे स्पर्धा में सुखराज और गर्वित को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कराटे स्पर्धा में सुखराज और गर्वित को स्वर्ण पदक
विज्ञापन
लाडवा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएसओ मनोज कुमार और यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिका
कुरुक्षेत्र/लाडवा। मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि हरियाणा सरपंच संगठन के प्रधान सरपंच जितेंद्र खैरा रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने की। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच और महासचिव चमन लाल ने बताया कि नौ से 11 मई तक मलेशिया में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया था, जिसमें संगठन के खिलाड़ी सुखराज ढिल्लों और गर्वित शर्मा ने स्वर्ण पदक तथा राहुल बैरागी ने रजत पदक जीतकर लाडवा शहर और जिले का नाम रोशन किया है। यह खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे थे और जिसका परिणाम भी इन्हें स्वर्ण और रजत पदक के रूप में मिला।
संगठन के प्रधान विजय भूषण तनेजा ने संगठन के खेल तथा सामाजिक कार्यों के विषय में जानकारी दी और बताया कि यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2017 से खेल के साथ अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्य करने के लिए कृत संकल्प है। हम सामाजिक सद्भावना का संदेश देने के लिए प्रत्येक महापुरुष के जयंती को भी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मुख्य अतिथि जितेंद्र खैरा और जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके पश्चात खिलाड़ियों के अभिभावकों तथा शहर के लोगों ने खिलाड़ियों को फूल महिलाएं पहनाकर सम्मान किया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सरकार के सहयोग से धनोरा जाटान गांव में खेल के लिए स्टेडियम के निर्माण का कार्य चल रहा है ताकि किसी भी खिलाड़ी को असुविधा का सामना न करना पड़े। अच्छे खिलाड़ी तैयार करना तथा युवाओं को नशे से दूर रखना मुख्य उद्देश्य है। इस संकल्प पर ही हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।