फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sukhmani Sahib recitation was done for the spiritual peace of the dead farmers

लखीमपुर खीरी घटना में मृत किसानों की आत्मिक शांति के लिए किया सुखमणि साहिब पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sukhmani Sahib recitation was done for the spiritual peace of the dead farmers
लखीमपुर खीरी घटना में मृत किसानों की आत्मिक शांति के लिए गुरुद्वारा छठी पातशाही व थाना टोल प्लाजा पर अंतिम अरदास की गई। गुरुद्वारा छठी पातशाही में सुखमणि साहिब पाठ कराया गया तथा उसके बाद गुरु चरणों में घटना में मृत किसानों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। उधर, थाना टोल प्लाजा पर सुबह 9 बजे सनातन धर्म के अनुसार हवन करके शांति पाठ किया गया। उसके बाद 11 बजे सुखमणि साहिब का पाठ करके अंतिम अरदास की गई। भाकियू सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण करके घटना में मृत किसानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अंतिम अरदास में आसपास क्षेत्र के किसानों सहित जिला कैथल से भी किसान पहुंचे थे। वहीं घटना में मृत एक पत्रकार रमन कश्यप के लिए भी अरदास की गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर कार्यकारिणी समिति के सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि लखीमपुर खीरी के गांव तिकुनिया की घटना दुखदायी व निंदनीय है। इस मौके पर शिअद हरियाणा प्रेस सचिव जसवंत सिंह, युवा जिला प्रधान सुखपाल सिंह बुट्टर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के सब ऑफिस कुरुक्षेत्र प्रभारी परमजीत सिंह, सिख मिशन हरियाणा प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह, कथावाचक ज्ञानी तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed