फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   suicide, lone, farmer, bank, police, kurukshetra

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन

एक प्राइवेट बैंक और ग्रामीण बैंक के कर्ज में डूबे गांव इस्हाक स्याल कोटी फार्म वासी 55 वर्षीय किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने शुक्रवार को करीब तीन बजे जहर खाया था। गांव वासियों के मुताबिक किसान बेहोशी की हालत में अपने खेत में पड़ा था। सूचना मिलते ही उसे तत्काल पिहोवा के सरस्वती मिशन अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां करीब 20 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टर के आशंका जताई है कि किसान ने सल्फास का सेवन किया था।

विज्ञापन

गांव इस्हाक के स्यालकोटी फार्म वासी 55 वर्षीय गुलजार सिंह की छह एकड़ जमीन है।

उसकी आर्थिक हालत काफी खराब थी। इसके चलते उसने एक प्राइवेट और ग्रामीण बैंक से लाखों रुपये का कर्ज लिया था। बैंकों की किश्तें ना भरने की वजह से गुलजार सिंह पिछले काफी समय से तनाव में था। तनाव के चलते गुलजार सिंह अधिक नशा करने लगा था। शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके कुछ देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरस्वती मिशन अस्पताल के डाक्टर अमित ने बताया कि गुलजार सिंह को शाम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन करीब 20 मिनट बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। डा. अमित ने आशंका जताई है कि गुलजार सिंह ने सल्फास का सेवन किया था।  
विज्ञापन


मेरा भाई जमा नहीं करा सका बैंक की किश्तें
मृतक के भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि गुलजार सिंह ने बैंक से लोन लिया हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले काफी समय से लोन की किस्तें जमा नहीं करवा सका। इसके चलते वह काफी तनाव में रहने लगा था और नशा आदि करने लगा था। आज उन्हें पता चला कि गुलजार सिंह खेतों में बेसुध हालत में पड़ा है। जिसे उन्होंने तुरंत पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राईवेट से 15 लाख 40 हजार और ग्रामीण बैंक पौने पांच लाख का लोन
मृतक गुलजार के बेटे अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसके पिता ने एचडीएफसी बैंक से 2014 में 15 लाख 40 हजार और हरियाणा ग्रामीण बैंक से वर्ष 2011 में 4 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज लिया था। उसके पिता दोनों बैंकों किस्तें जमा कराने में असक्षम थे और इसी वजह से वह मानसिक रुप से परेशान रहते थे।


पुत्र की शिकायत पर की है कार्रवाई : चौकी प्रभारी
कराह साहिब चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक गुलजार के बेटे अंग्रेज सिंह की शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed