फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will get practical industry experience along with their degree

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को डिग्री के साथ मिलेगा उद्योग का व्यावहारिक अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students will get practical industry experience along with their degree
राजरानी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) ने शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने के लिए एक अभिनव कदम उठाया है। विश्वविद्यालय इसी सत्र से अप्रेंटिसशिप इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने जा रहा है, जो छात्रों को डिग्री के साथ-साथ उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देगी, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए तैयार भी करेगी।
इस प्रोग्राम में बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन), बीकॉम प्रोफेशनल, बीएससी इवेंट मैनेजमेंट और बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी शामिल हैं। ये प्रोग्राम इसी शैक्षणिक वर्ष से शुरू होंगे, जिन्हें जून के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके पाठ्यक्रम से लेकर दाखिला के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। तीन वर्ष के प्रोग्राम में तीसरा वर्ष विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी, जिसमें प्रशिक्षु विद्यार्थी को भुगतान भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय का यह कदम शिक्षा को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम के तहत छात्रों को कक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन साल के प्रोग्राम में डेढ़ साल विद्यार्थी उद्योग में प्रशिक्षण लेगा। इससे छात्र वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे। यह प्रोग्राम न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल को निखारेगा, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और टीमवर्क जैसे कौशल को भी बढ़ावा देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed