फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were informed about the voting process

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the voting process
कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम कॉलेज में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता अभियान के तहत पहली बार मतदान करने वाले विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए उन्हें मतदान की प्रक्रिया पर आधारित वीडियो दिखाई गई ताकि विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। इसी के साथ मतदान करने के बाद वीवीपीएटी मशीन पर अपने वोट की पुष्टि करने का तरीका भी बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शीश पाल शर्मा ने बताया कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना चाहिए। चुनाव नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा ने छात्रों को अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया और पहली बार मतदान करने वाले छात्रों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed