फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took oath not to take drugs, Kurukshetra

विद्यार्थियों को दिलाई नशा न करने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students took oath not to take drugs, Kurukshetra
जिला यातायात कोऑर्डिनेटर रोशन लाल का स्वागत करते आयोजक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। वहीं जिला यातायात पुलिस कोऑर्डिनेटर उपनिरीक्षक रोशन लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भीम हॉस्टल में युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है, जिसकी जड़ें ज्यादातर घरों तक पहुंच चुकी हैं। यह सामाजिक बुराई विकराल रूप धारण कर रही है। इसे समाज से उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा। युवा सबसे अधिक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके लोगों को रोल मॉडल बनाकर नागरिकों को जागरूक करने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। हर कोई अपना सामाजिक दायित्व का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी नागरिक एक अच्छे और नेक रास्ते पर चलकर नशा न करने का संकल्प लें। उन्होंने नागरिकों से नशा मुक्त धर्मनगरी बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ.डीएस राणा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. ओपी ठाकुर, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, महावीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed