फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students preparing for civil services will be able to take admission in Kuvi.

Kurukshetra News: सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी कुवि में ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Students preparing for civil services will be able to take admission in Kuvi.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का  द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी हरियाणा सिविल सेवा ( जुडिशरी ) और सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दाखिला की प्रक्रिया 15 मई तक होंगी। यह प्रशिक्षण महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसेज कोचिंग इंस्टीट्यूट (एमजीएआईएस) में जुडिशरी और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए होगा। इसमें अन्य विश्वविद्यालयों के अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की दुविधाओं को दूर किया जाएगा। यह कक्षाएं दो से पांच बजे तक चलेंगी। इसमें दाखिले की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी और संस्थान से प्रवेश पत्र प्राप्त कर इसमें कक्षाएं लगा सकते हैं। ये कक्षाएं 45 घंटे की रहेगी, जिसमें अलग-अलग विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षक पढ़ाएंगे। खास बात यह है कि इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालय व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए आवेदन पत्र की कॉपी होना अनिवार्य : प्रो. रोहतास
एमजीएआईएस के निदेशक प्रो. रोहतास सिंह का कहना है कि प्रशिक्षण देने का उद्देश्य नाममात्र फीस में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षक से रूबरू कराना और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन कराना है। संस्थान की ओर से प्रत्येक वर्ष पहले भी नेट और जेआरएफ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। हरियाणा सिविल सेवा ( जुडिशरी ) और सिविल सेवा की परीक्षा के लिए कोई भी विद्यार्थी प्रशिक्षण ले सकता है। इसके लिए विद्यार्थी के पास परीक्षा के लिए किए गए आवेदन पत्र की कॉपी होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन




15 मई एक बजकर 30 मिनट तक कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा सिविल सेवा और सिविल सेवा के लिए हिंदी और इंग्लिश पेपर का प्रशिक्षण लेने के लिए 15 मई तक एक बजकर 30 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इसी दिन दो बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। ओबीसी और सामान्य जाति के लिए तीन हजार रुपये फीस निर्धारित की गई हैं जबकि एससी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार के लिए 1500 रुपये फीस तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed