फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students made a splash in Ecothon, Kurukshetra

ईकोथॉन में विद्यार्थियों ने मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students made a splash in Ecothon, Kurukshetra
केयू में आयोजित ईकोथॉन उत्सव में डांस की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित आईआईएचएस के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ईकोथॉन उत्सव का शनिवार को आरके सदन में समापन हुआ। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य व नाटकों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यातिथि आईआईएचएस की अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रीटा ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा, स्टेज प्रदर्शन वास्तव में प्रशंसनीय है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ-साथ नई ऊर्जा का संचार भी करता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ईकोथॉन उत्सव दो वर्षों से विभाग की स्पोर्ट्स व सांस्कृतिक गतिविधियों का साझा कार्यक्रम रहा है, जिसमें विभाग के विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इस बार भी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पहले दिन जिमनेजियम हॉल में इंडोर स्पोर्ट्स मीट करवाई गई, जिसमें बैडमिंटन, लेमन रेस, रस्साकस्सी व थ्री लेग रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर स्पोर्ट्स मीट के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. आरके सूदन, प्रो. सुखविंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. सतपाल, डॉ. अनिल, डॉ. रजनी, डॉ. राजेश, डॉ. राजेंद्र, डॉ. रमीन, डॉ. अश्विनी, डॉ रामपाल, श्रीसंत कुमार, नितेश, राहुल, फागुनी, वीरेंद्र, अमन, वनिता, तमन्ना, शेखर, रोहित, शीतल, कुशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed