फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students forced to stand waiting for the bus in the scorching sun

Kurukshetra News: चिलचिलाती धूप में बस के इंतजार में खड़े होने को मजबूर छात्र-छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students forced to stand waiting for the bus in the scorching sun
कुरुक्षेत्र। मई के महीने में चिलचिलाती धूप पड़ने लगी है और बसों की इंतजार में खड़े रहने के कारण केयू के छात्र-छात्राएं बेहाल हैं। बढ़ते तापमान और कड़ी धूप के बीच कई-कई घंटों तक खड़े रहकर सड़कों के किनारे पर बस का इंतजार करना अव्यवस्थाओं की पोल तो खोलता ही है साथ ही हादसों को न्योता देने जैसा भी है। केयू के थर्ड गेट पर बने बस शेड को थर्ड गेट से पिपली मार्ग को चौड़ा करते समय हटाया गया था, जिसके साथ सड़क पर खड़े कई पेड़ों को भी सड़क निर्माण के चलते हटाया गया था। इसका खामियाजा केयू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को धूप में खड़ा होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केयू में पढ़ने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में विद्यार्थी आते हैं जो कि आसपास व दूर दराज से बसों के माध्यम से केयू में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। थर्ड गेट पर बसों के ठहराव होने के बावजूद भी बस शेड न होने के कारण चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहने के लिए मजबूर हैं। केयू में पढ़ने वाले इन छात्र-छात्राओं के लिए न तो केयू प्रशासन गंभीर है और न ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। उधर, इस मामले में रोडवेज जीएम सुखदेव सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, मामले की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली जाएगी, जिसके बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed