{"_id":"61ef08ca0a6d93109c423b19","slug":"students-demonstrated-talent-in-competitions-kurukshetra-kurukshetra-news-knl970108135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
विद्यार्थी की ओर से बनाया गया पोस्टर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में एमबीए प्रथम और अंतिम वर्ष के 26 विद्यार्थी ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन उनकी सामग्री, संदर्भ और रचनात्मकता के आधार पर किया गया। भाषण प्रतियोगिता में एमबीए अंतिम वर्ष की स्वाति ने पहला, एमबीए प्रथम वर्ष की प्रियल ने दूसरा और एमबीए प्रथम वर्ष की जैस्मिन ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमबीए अंतिम वर्ष की निधि ने प्रथम, एमबीए प्रथम वर्ष की महक ने द्वितीय, एमबीए प्रथम वर्ष की सलोनी व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता के लिए निर्णायक की भूमिका डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. अजय सोलखे और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. सिम्मी वशिष्ठ व डॉ. महावीर ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और अन्य छात्रों को भी आगे आने व इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की चेयरपर्सन प्रो. निर्मला चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को भाषण और कला के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक खुला मंच प्रदान करना था। संचालन एमबीए प्रथम वर्ष की छाया ने किया।