फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students can take on-the-spot admission on vacant seats

Kurukshetra News: रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी

Sun, 29 Sep 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Students can take on-the-spot admission on vacant seats
कुरुक्षेत्र। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटें रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया था। इसके बाद कुछ रिक्त सीटों को भरा गया और विद्यार्थियों ने भी दाखिला लेने में रुझान दिखाया। अब दाखिले के लिए महज दो दिन बाकी है। इसलिए विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट 30 सितंबर तक दाखिला पा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले की सभी आईटीआई में करीब 15 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। हालांकि नए सत्र की कक्षाएं शुरु कर दी गईं हैं, जिसके साथ-साथ खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी हैं।
विज्ञापन

आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं आठ सितंबर से नियमित चल रही हैं, जिसके साथ खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिलेभर की आईटीआई में करीब 15 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है, जिसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

आईटीआई में उपलब्ध सीटों पर प्राप्त हुए दाखिलों का विवरण

आईटीआई उपलब्ध सीटें भरी हुई सीटों का ब्योरा

आईटीआई कुरुक्षेत्र 616 598
आईटीआई पिहोवा 408 396
आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र 180 169
आईटीआई शाहाबाद 40 40
आईटीआई महिला शाहाबाद 60 49
आईटीआई बहलोलपुर 132 96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed