फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student threatened for putting Dr. Ambedkar's picture in class, Kurukshetra

कक्षा में डॉ. आंबेडकर का चित्र लगाने पर छात्र को दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Student threatened for putting Dr. Ambedkar's picture in class, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूस्तला में छात्र की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र कक्षा में लगाने पर बवाल खड़ा हो गया। छात्र का आरोप है कि इससे खफा शिक्षक ने उसे धमकाया और भविष्य खराब करने की धमकी दी। इससे मानसिक तनाव में पहुंचे छात्र एलएनजेपी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी को देकर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छात्र के पिता अशोक कुमार वासी गांव मेघा माजरा ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा गांव भुस्तला के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके बेटे को 29 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर कक्षा में नीचे गिरी मिली थी। इस पर उसने उस तस्वीर को अपनी कमीज से साफ कर दीवार पर लगा दिया था। आरोप है कि जब शिक्षक कक्षा में पहुंचा और दीवार पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर देखकर आगबबूला हो गया और पूछा कि यह तस्वीर किसने लगाई है। उसके बेटे ने बताया कि उसने लगाई है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर शिक्षक ने उसे खरीखोटी सुनाई और जाति सूचक शब्द भी कहे। शिक्षक ने छात्र का नाम स्कूल से काटने और भविष्य खराब करने तक की धमकी दी। इससे छात्र डर गया और उसने उन्हें मामले की जानकारी दी। इस परवह अपने बेटे के साथ स्कूल पहुंचा तो आरोपी शिक्षक ने उसके साथ भी खराब बर्ताव किया और जातिसूचक शब्द कहे। धमकी दी कि या तो अपने बच्चे का एसएलसी सर्टिफिकेट ले जाओ नहीं तो वे उसका भविष्य खराब कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक सहित अन्य एक शिक्षक ने साजिश के तहत उसके बेटे से अन्य छात्रों के खिलाफ एक शिकायत लिखवा दी। उसने मामले की सूचना 1098 पर कॉल करके दर्ज कराई। मामले में स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल ने भी शिक्षकों का ही साथ दिया। बकौल अशोक कुमार उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए झांसा पुलिस को मौके पर भेजकर छात्र की शिकायत को अपने कब्जे लेने का आदेश भी दिया।
पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत : राजपाल
थाना झांसा प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस को इस मामले की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। स्कूल का पहले से ही मामला चला हुआ है। पुलिस ने स्कूल से कोई दस्तावेज व शिकायत कब्जे में नहीं लिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी कर रहे जांच : बलजीत
जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है। जांच के लिए शिकायत को संबंधित बीईओ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed