फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student organizations protested against lathicharge in HAU

Kurukshetra News: एचएयू में लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Student organizations protested against lathicharge in HAU
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी), भारत की छात्र संघ महासंघ (एसएफआई) और डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डीएएसएफआई) सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने कुवि थर्ड गेट पर प्रदर्शन किया और एचएयू के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के सदस्य पहले कुवि रोज गार्डन में एकत्रित हुए, जहां से रोष मार्च निकालते हुए कुवि थर्ड गेट पहुंचे और कड़ा विरोध जताया। एएसएपी अध्यक्ष भारत बराड़, एसएफआई के अध्यक्ष रोहित और डीएएसएफआई के अध्यक्ष सिमरन मुंडे ने बताया कि 10 जून को एचएयू में विद्यार्थी छात्रवृत्ति नीति में किए गए बदलाव का विरोध कर रहे थे। पहले 75 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र होते थे, लेकिन अब यह सुविधा केवल शीर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों तक सीमित कर दी गई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और परिश्रमी विद्यार्थियों को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी केवल कुलपति से संवाद करना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का सहारा लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों की सभी मांगों को स्वीकार किया जाए। लाठीचार्ज की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed