फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student organization in Kuvi expressed anger over CET exam

Kurukshetra News: सीईटी परीक्षा पर कुवि में छात्र संगठन ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Student organization in Kuvi expressed anger over CET exam
कुरुक्षेत्र। सीईटी की परीक्षा साल में दो बार करवाने और पुलिस की भर्ती को सीईटी से बाहर किए जाने को लेकर कुवि में संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कुवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त छात्रा मोर्चा के बैनर तले कुलपति कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए छात्रों ने सीईटी परीक्षा को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पहले युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया, जबकि अब चुनाव के समय में भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र नेता भारत बराड़, उदय चौधरी, मंदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जो अभ्यर्थी पिछले सीईटी में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। उनके लिए सीईटी परीक्षा करवाकर पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इस मांग को पूरा नहीं करती है तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमन कंग, शुभम, हर्ष, रोहित कुमार, मोहित अभिषेक सैनी, प्रदीप, सचिन योगी , बजरंग पंवार, धीरज सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed