{"_id":"57ab749b4f1c1b3a1cee5391","slug":"strike-ended-the-upcoming-strategy-for-the-committee-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म, आगामी रणनीति के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म, आगामी रणनीति के लिए कमेटी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई। कुल 500 हड़ताली कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम कर्मियों का साथ सर्वकर्मचारी संघ ने भी दिया और वे भी इनके संघर्ष में कूद गए। हड़ताल का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रधान साहब सिंह ने बताया कि आगे की रणनीति पर एक कमेटी का गठन किया गया है।
इसमें साहब सिंह को प्रधान, फूलकली व प्रवीण को उपप्रधान चुना गया, जबकि महासचिव सुभाषवती, सचिव डॉ. सुरेश, डॉ. प्रदीप, उपसचिव प्रवीन, डॉ. भारत, संयोजक, राजेश कुमार, उप संयोजक कुलविंद्र खैरा, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, प्रेस प्रवक्ता मनोज कुमार व विजय को बनाए गए है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि हर महीने बच्चों का गांव व शहर घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाता है।
उस टीकाकरण का बुधवार का दिन निश्चित था, लेकिन हड़ताल के चलते वह भी नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी ओर आज के दिन टीकारकरण न होने से बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर नई गठित कार्यकारिणी के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यहीं नहीं हड़ताल के दौरान सीएम हरियाणा के पुतले का विरोध जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्मियों ने सरकार पर चप्पल भी मारी। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी व ले जाने के लिए परिजनों ने स्वयं ही वाहनों का इंतजाम किया। इस अवसर पर सैकड़ों एनएचएम कर्मी मौजूद रहे।