फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strictness in Kurukshetra University on Holi festival, doors closed

Kurukshetra News: होली पर्व पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सख्ती, बंद किए दरवाजे

Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Strictness in Kurukshetra University on Holi festival, doors closed
कुरुक्षेत्र। होली पर्व के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए गए हैं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। विश्वविद्यालय का दूसरा गेट रविवार से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। वहीं थर्ड गेट को भी कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया है। इस गेट से भी केवल विवि के कर्मचारियों और विद्यार्थियों काे प्रवेश दिया जा रहा है और विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जो दिन-रात गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंटीन सहित अन्य सभी खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकानों को 22 मार्च से बंद करवा दिया गया है। सुरक्षाकर्मी पार्क व अन्य बैठने वाले स्थलों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। यहां तक कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पार्क में भी बैठने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। आज सोमवार को भी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विश्वविद्यालय के सभी गेट बंद रखे जाएंगे। बेहद जरूरी होने पर ही थर्ड गेट से कड़ी पूछताछ के बाद जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 मार्च को सभी गेटों से बाहरी प्रवेश बंद रहेगा : डॉ. गुप्ता
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। 25 मार्च को सभी गेटों से बाहरी प्रवेश बंद रहेगा, केवल थर्ड गेट ही खुला रहेगा और एमरजेंसी होने पर ही गेट खोले जाएंगे। पार्कों व अन्य बैठने के स्थलों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात है, ताकि किसी भी तरह का शरारती तत्व घटना को अंजाम न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
एनआईटी परिसर में भी पसरा सन्नाटा
एनआईटी परिसर में भी होली पर्व की धूम दिखाई नहीं दी और रविवार को भी सन्नाटा सा पसरा रहा। संस्थान की छात्रा की मौत के चलते भी यहां होली पर्व का कोई असर नहीं रहा जबकि हर साल यहां छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ होली पर्व मनाते रहे हैं। इनमें कई दिन पहले ही होली का खुमार छाने लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed