फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strict action will be taken against black marketing of urea: Mahavir

यूरिया की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई : महावीर

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against black marketing of urea: Mahavir
कुरुक्षेत्र। कोई भी दुकानदार यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। धान की फसल की रोपाई के बाद मार्केट में यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन

किसानों को सही समय पर उचित मात्रा में खाद उपलब्ध हो, इसके लिए सभी उपमंडल अधिकारी अपनी-अपनी टीमों का गठन कर औचक निरीक्षण करेंगे। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद व थानेसर उपमंडल में यदि कोई दुकानदार या खाद विक्रेता डीएपी व यूरिया की बिक्री ना करके स्टाॅक करता पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके लिए एसडीएम दुकानदारों व खाद विक्रेताओं के स्टॉक व रजिस्ट्रर के साथ मिलान करके रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को फसलों में डालने के लिए यूरिया व डीएपी की जरुरत होती है। ऐसे में कृषि विभाग किसानों को उचित मात्रा की खाद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed