{"_id":"682ce2c71eb93209f30c7995","slug":"stress-develops-among-teenagers-due-to-increasing-pressure-anil-malik-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135958-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते दबाव के कारण किशोरों में पनपता है तनाव : अनिल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते दबाव के कारण किशोरों में पनपता है तनाव : अनिल मलिक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किशोरावस्था में मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के मद्देनजर राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्यस्तरीय परियोजना बाल सलाह, परामर्श व कल्याण केंद्रों की स्थापना के तत्वावधान में महाराणा प्रताप पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेमीनार का आयोजन किया गया।
किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य सोशल मीडिया का प्रभाव विषय पर आयोजित सेमीनार में उपस्थित किशोर विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्साह, ऊर्जा, जोश, जिज्ञासा से लबालब और विभिन्न जैविक भावनात्मक सामाजिक कॅरिअर पीयर ग्रुप और बहुत सी चुनौतियां से परिपूर्ण किशोरावस्था होती है। माता-पिता, शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा, सामाजिक दबाव, प्रौद्योगिकी के बढ़ते दबाव के कारण किशोरों में तनाव, चिंता, द्वंद्व, कुंठा, अवसाद की स्थिति पनपती है, जिस वजह से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती है और सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव आग में घी डालने का काम कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय शोध बताते हैं कि वयस्कों द्वारा सबसे अधिक उपयोग यूट्यूब, फेसबुक, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम तथा युवा पीढ़ी टिक टॉक का उपयोग ज्यादा कर रही है। कुछ मामलों का समाधान नहीं किया जाता। यूं तो सोशल मीडिया के बहुत से लाभ हैं लेकिन कई संभावित नकारात्मक दुष्प्रभाव भी हैं जो मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक संपर्क और समग्र कल्याण को प्रभावित करते हैं इनमें बढ़ी हुई चिंता तनाव अकेलापन द्वंद्व अवसाद शरीर की छवि गोपनीयता संबंधित चिंताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के संभावित नकारात्मक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक होने और उन्हें कम करने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी इच्छा, क्षमता और योग्यता को पहचान कर उनका प्रोत्साहन करना जरूरी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला एवं प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा ने कहा कि प्रेरणा ही एक माध्यम है। सही दिशा प्रदान करने के लिए बच्चे खुलकर संवाद करें, अपनी समस्याओं को बताएं ताकि उचित मार्गदर्शन किया जा सके। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर मीना शर्मा, राजकुमार, सुमित, राज्य बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य नीरज कुमार, इत्यादि मौजूद रहे।