फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   street light, mla, light, town, development, kurukshetra

दूधिया रोशनी से चमकेंगे शहर के प्रमुख मार्ग

Sun, 13 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
street light, mla, light, town, development, kurukshetra
स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्ग रात्रि के समय दुधिया रोशनी से चमकेंगे। इसके लिए भद्रकाली मंदिर से मलिक मेडिकल हॉल तथा नई अनाज मंडी से रेलवे रोड तक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन दोनों कार्यों पर 42 लाख और 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। वे रविवार को भद्रकाली मंदिर और सलारपुर रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दोनों मार्गों पर एलइडी लाइट्स लगाने के कार्य की सीमावधि निर्धारित की गई है और उच्च गुणवत्ता की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद दोनों मार्गों से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और लोगों की सुविधाओं को पूरा करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को जल्द शुरू किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा कार्य श्रीकृष्णा सर्किट के तहत ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर और शहर के सौंदर्यीकरण का होगा। इस परियोजना को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी स्वयं अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान 6 दिसंबर को शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रेलवे रोड का नवनिर्माण, ब्रह्म सरोवर का चलता पानी, पुराने बस स्टैंड से जनता स्कूल तक रेलवे ओवर ब्रिज, नए बस स्टैंड से  धुराला गांव तक सड़क नवनिर्माण, पिपली से ज्योतिसर तक सड़क का नव निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य सहित कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम शीघ्र किया जाएगा। इस मौके लक्ष्मी कांत शर्मा, साहिल सुधा, बलबीर सिंह, नप के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र छिंदा, भारत भूषण भारती, राजीव गर्ग, बाबु राम टाया, संदीप कोहली, दीपक सिड़ाना, राहुल राणा, हवा सिंह यादव, पवन शर्मा, प्रिंस गाबा, मुख्यत्यार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार भवन का किया उदघाटन
विधायक सुभाष सुधा ने आईटीआई उमरी के नवनिर्मित विस्तार भवन का उद्घाटन भी किया। इस भवन पर 29 लाख रुपये की राशि खर्च की गई हैं। मौके पर संस्था के चेयरमैन जय सिंह सैनी, प्रधानाचार्य चरण दास, आईटीआई उमरी के प्रिंसिपल बलदेव सिंह, वाइस चेयरमैन राकेश सैनी, जीवन दास, सतीश, कमल अरोड़ा, राजेश, परमिन्द्र अरोड़ा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed