फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strategy made for indefinite strike

अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strategy made for indefinite strike
किसान रैस्ट हाउस में सोमवार से अनाज मंडी को बंद करने के लिए बाबैन मंडी एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मंडी प्रधान हरिकेश सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी और कोई भी आढ़ती मंडी में धान की ढेरी नही भरेगा व नही कोई भी आढ़ती धान की सुखाई करेगा 19 सितंबर से अनाज मंडी पूर्ण रूप से बंद कर सभी आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपनी मांगों को पहले भी कई बार सरकार के समक्ष रख चुके है। परंतु उनकी मांगे नही मान रही है इसलिए हरियाणा के आढ़तियों के द्वारा 10 सितंबर को गोहाना में एक बड़ी रैली के रूप में इकठ्ठे हुए थे जहां पर सभी ने सर्वसम्मति से यह निणय लिया था की सरकार के द्वारा जल्द अगर उनकी मांगी नही मानी तो 19 सितंबर से पूरे हरियाणा में मंडियां बदं करके हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर कृष्ण गोयल, राज मक्कड़, किमतीलाल खुराना, जगदीश ढींगड़ा, लाभ सिंह, राजेश छलौदी, विनोद सिंगला, सुखश्याम, उपदेश शर्मा, बलकार सिंह, नरंजन सिंह, बलिहार सिंह, संजय संघौर, सतबीर रामपुरा, कौशल सैनी, अशोक हमीदपुर, अशोक शर्मा व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed