फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strangled with a vest, then thrown into the canal

जनसूई हेड पर बनियान से गला घोंटकर की थी छात्रा की हत्या, आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strangled with a vest, then thrown into the canal
साढ़े 16 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में सीआईए-दो ने आरोपी फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस आरोपी जरनैल सिंह को अदालत में पेश करके पांच रिमांड की मांग करेगी। इससे पहले पुलिस ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. विजयपाल की निगरानी में तीन चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस जांच से पता चला है कि आरोपी जरनैल सिंह ही रात करीब 10 बजे छात्रा को बाइक पर अपने साथ जनसुई हेड लेकर गया था। यहां आरोपी ने बनियान से छात्रा का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया था। उसके बाद आरोपी चुपचाप अपने घर सो गया था ताकि किसी को उस पर कोई शक न हो।
विज्ञापन

उधर, शाम को जैसे ही छात्रा का शव उसके पैतृक डेरे पहुंचा तो वहां मातम छा गया। छात्रा को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास गांव तथा डेरे के लोग भी शामिल हुए। छात्रा के पिता ने उसकी चिंता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। उपस्थित सभी लोगों ने आरोपी जरनैल सिंह वासी सलपानी खुर्द के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जरनैल सिंह का छात्रा से चार-पांच महीने से मेल-मिलाप चल रहा था। आरोपी छात्रा से उसके डेरे में एक शादी समारोह में मिला था। उसके बाद से आरोपी छात्रा से स्कूल टाइम में मिलता था। आरोपी का धुराला गांव में फोटो स्टूडियो है तथा छात्रा इसी गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। गत माह 20 जून को भी आरोपी छात्रा के परिवार में शादी समारोह के दौरान मिला था। आरोपी शादी में फोटोग्राफी के लिए आया था। उसके बाद आरोपी एक जुलाई को छात्रा से मिलने उसके स्कूल गया था। यहां पर उसने छात्रा को बहला कर रात को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई थी।
छात्रा की मौत के मामले में झांसा थाने में कार्यरत जांच अधिकारी पर भी गाज गिरी है। लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने परिजनों से बातचीत की थी। परिजनों ने थाना प्रभारी, जांच अधिकारी सहित अन्य एक पुलिसकर्मी पर तत्परता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने जांच अधिकारी को लाइन हाजिर किया है। वहीं परिजनों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की मांग की है।

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी फोटोग्राफर जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड की मांग करेगी ताकि हत्या की वजह का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed