फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stolen goods recovered, accused sent to jail

Kurukshetra News: चोरी का सामान बरामद, आरोपी को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered, accused sent to jail
इस्माईलाबाद। तीन दिन पहले चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी सोहेल खान निवासी खनौरी मंडी जिला संगरूर (पंजाब) के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, जेवर व दो हजार रुपये नकदी बरामद की है। इसके बाद आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद पुलिस को शहर निवासी माया राम ने शिकायत दी थी कि 25 जुलाई सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक को बाईपास कच्चे रास्ते पर खड़ी कर ट्यूबवेल चलाने चला गया था। वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। एक अन्य मामले में शहर निवासी शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अगस्त को चोर उसके घर के ताले तोड़कर करीब 10 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कांटे, एक जोड़ी सोने की बाली व 150 ग्राम चांदी जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच के बाद छह सितंबर को आरोपी सोहेल खान को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed