फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State's first Saraswati River Front to be built to develop Pehowa as a tourism hub

Kurukshetra News: पर्यटन हब के रूप में पिहोवा को विकसित करने के लिए बनेगा प्रदेश का प्रथम सरस्वती रिवर फ्रंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
State's first Saraswati River Front to be built to develop Pehowa as a tourism hub
पिहोवा।अंबाला रोड पर सरस्वती रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास करते सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के
पिहोवा। हिसार व अंबाला रोड पर स्थित ड्रेन को प्रदेश के प्रथम सरस्वती रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत इस स्थल को बोटिंग और पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस रिवर फ्रंट के एक किलोमीटर क्षेत्र का सुंदरीकरण करने के साथ-साथ 50-50 फुट के घाट बनाए जाएंगें। यह कार्य प्रथम चरण में किया जाएगा और हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से एक करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इस परियोजना से पांच राज्यों से आने वाले पर्यटकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने प्रथम सरस्वती रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास किया। उनके साथ नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरविंद कौशिक, कार्यकारी अभियंता मुनीश बब्बर, रामधारी शर्मा, रविंद्र सिंह, लक्की शर्मा, गोल्डी, कपिल गर्ग भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। परियोजना के तहत हिसार-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पिहोवा में सरस्वती रिवर फ्रंट से एक किलोमीटर का कार्य प्रथम चरण में किया जाएगा, इसके बाद दूसरे चरण में दो किलोमीटर का कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर प्रथम चरण में एक करोड़ और दूसरे चरण में करीब 2.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रथम चरण की परियोजना का निर्माण कार्य बरसाती सीजन से पहले यानी दो माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि कुरुक्षेत्र और पिहोवा को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए। इस सोच के अनुसार ही बोर्ड की तरफ से सरस्वती नदी पर पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में चीका रोड सरस्वती चैनल के दो किलोमीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा और घाटों का निर्माण किया जाएगा। इस दूसरे फेज की योजना पर करीब 2.50 करोड़ रुपये के बजट को खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की इस योजना को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed