फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State level program on Constitution Day in Kuvi today, CM Saini will be the chief guest.

Kurukshetra News: कुवि में संविधान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, सीएम सैनी होंगे मुख्यातिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
State level program on Constitution Day in Kuvi today, CM Saini will be the chief guest.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन (ऑडिटोरियम) में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया होगा, जिसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। वे युवाओं को संविधानिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा क्रश हॉल में संविधान विषय पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी गई हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन की ओर से कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं वहीं एक दिन पहले ही विद्यार्थी संविधान के थीम पर रंगोली बनाते दिखाई दिए। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संविधान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 26 नवंबर के दिन देश ने संविधान को स्वीकार किया था, जिसके चलते सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को फैसला लेते हुए हर साल इस दिन संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस पर प्रवक्ताओं द्वारा संविधान विषय पर प्रकाश डाला जाएगा तथा संविधान की महत्ता के बारे में आमजन के साथ-साथ युवा पीढ़ी को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



40 से अधिक पैनल आकर्षण का केंद्र होंगे : कुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। क्रश हॉल में लगने वाली संविधान प्रदर्शनी में 40 से अधिक पैनल आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं प्रदर्शनी को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जाने, संविधान का निर्माण व संविधान की महिमा का उत्सव मनाना शामिल है। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।




बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर आज मथाना में
पिपली। मथाना गांव में स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज में आज 26 नवंबर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार के पूर्व सदस्य एवं फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन सूरजभान कटारिया ने बताया 75 वर्षों की सफलता गाथा पर संविधान महोत्सव का भव्य आयोजन करके संविधान को समर्पित गणमान्य लोगों को संविधान सम्मान से भी नवाजा जाएगा। संविधान बनाने में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed