फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State level Gatka Championship to be held in December, Kurukshetra

दिसंबर में होगी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
State level Gatka Championship to be held in December, Kurukshetra
गुरुद्वारा छठी पातशाही में खिलाड़ियों के साथ नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में हरियाणा गतका एसोसिएशन दिसंबर में फतेहाबाद में पहली राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप कराएगी। इतना ही नहीं, हरियाणा के रेफरियों के लिए राज्य स्तरीय गतका रिफ्रेशर कोर्स सितंबर महीने कुरुक्षेत्र में होगा। यह घोषणा नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने रविवार को गुरुद्वारा पातशाही छठी में हरियाणवी गतका एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में की।
अजराना ने कहा कि इस टूर्नामेंट से पहले हरियाणा के सभी गतका रेफरियों और कोचों के लिए तीन दिवसीय विशेष पुनश्चर्या कोर्स होगा, ताकि उन्हें गतका के नए नियमों के बारे में बताया जा सके। गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने विभिन्न राज्यों में गतका के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय गतका संघ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि गतका खेल को हरियाणा समेत सभी उत्तरी राज्यों में प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी जिलों के अध्यक्षों, सचिवों और कोच के साथ विचार साझा करते हुए अजराना और सुखचैन सिंह ने जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में गतका प्रशिक्षण शिविर लगाने को कहा। इसके लिए गतका एसोसिएशन की ओर से विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजे जाएंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पांच गतका नर्सरी शुरू करने के लिए खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजराना ने संदीप सिंह से अपील की कि सरकार भी राज्य में गतका की समृद्धि के लिए गतका खेल को पंजाब जैसे ग्रेडेशन सूची में शामिल करें, ताकि गतका खिलाड़ी भी खेल कोटा का लाभ उठा सके। इसके अलावा, सरकार राज्य के हर जिले में गतका प्रशिक्षण अकादमी खोले। इस दौरान ग्रेवाल ने गतका खेल की समृद्धि में सुखचैन सिंह के योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय गतका संघ का उपाध्यक्ष भी नामित किया।

बैठक में इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट्स काउंसिल के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, स्वर्ण सिंह फतेहाबाद, तेजिंदर सिंह मक्कड़, वकील जरनैल सिंह रतिया, नरिंदर सिंह गिल, दिलबाग सिंह, दविंद्र सिंह, युवराज सिंह, कुरुक्षेत्र से आकाशदीप सिंह, करनजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह, करनैल सिंह पंचकूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed