फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State government working on the policy of taking loan and spending money: Hooda

कर्जा लेकर घी पीने की नीति पर काम कर रही प्रदेश सरकार : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
State government working on the policy of taking loan and spending money: Hooda
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व साथ में प्रदेशाध्यक्ष राव न
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पीने की नीति पर काम कर रही है, जिससे प्रदेश गर्त में जा रहा है। इन दिनाें स्कूलों में शिक्षक नहीं और अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है। प्रदेश के हालात बद से बदतर होती जा रही हैं। ये विचार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शांतिनगर स्थित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जैलेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर व्यक्त किए। वे दूसरे दिन सोमवार को धर्मनगरी में रहे और अलग-जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा प्रदेश पर सिर्फ 70 हजार करोड़ का कर्ज था। अब यह कर्ज बढ़कर 500 करोड़ हो गया है इस साल फिर से 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा का स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक बंटाधार हो चुका है। विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। यहीं नहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स से भी साबित हो रहा है कि हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश है। प्रदेश में लगभग 60 गैंग ऐसे काम कर रहे हैं जो फिरौती मांग रहे हैं और हत्याएं हो रही हैं। स्थिति ये है कि प्रदेश में हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारी, किसान दुकानदार हर कोई अपने आप को असुरक्षित मान रहा है। बेरोजगारी प्रदेश में बहुत तेजी से बढ़ी है। पिछले कुछ सालों में सैकड़ों उद्योग हरियाणा से पलायन कर गए हैं। सरकार प्रदेश में एक भी ऐसा प्रोजेक्ट लेकर नही आई, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। रोजगार देने में 18 में से 14वें नंबर पर प्रदेश है। चुनाव से पहले तो प्रदेश को सबसे गरीब बना दिया और दो करोड़ 80 लाख में से दो लाख से 13 लाख बीपीएल बना दिए लेकिन चुनाव होते ही लाखों बीपीएल काट दिए गए। महिलाओं को 2100 रुपये देने की बात पर भी सरकार मुकर रही है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला व पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी, मायाराम चंद्रभानपुर, मेहर सिंह रामगढ, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू, जिला कांग्रेस महासचिव टेकचंद बारना, पार्षद मनू जैन, सुभाष पलवल, गुरतेज सेखों, विशाल सिंगला, जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप ढिल्लों, इशान शर्मा, अशोक भारद्वाज, दीपक सिंगला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed