{"_id":"6737cd97fd3a5f09100483b4","slug":"state-government-engaged-in-public-welfare-following-the-teachings-of-great-saints-naib-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-126967-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत महापुरुषों की शिक्षाओं पर चलकर जनकल्याण में जुटी प्रदेश सरकार : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत महापुरुषों की शिक्षाओं पर चलकर जनकल्याण में जुटी प्रदेश सरकार : नायब सैनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। प्रदेश सरकार श्री गुरु नानक देव जी जैसे महापुरुष एवं संतों की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतार रही है। मानवमात्र को उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरुनानक देव प्रकाश पर्व के अवसर पर लाडवा पहुंचे थे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेका तो प्रदेश के लोगों को बधाई भी दी। गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सिरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा श्री गुरु नानक देव जी ने हर वर्ग के उत्थान का संदेश दिया है और हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है कि गुरुग्राम में 700 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों 104 पंजाबी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का काम किया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कार्य करना है और निश्चित तौर पर विकसित राष्ट्र की यात्रा में प्रदेश के लोगों का अहम योगदान होगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पशुधन बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, लाडवा नगर परिषद की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा पदाधिकारी नायब सिंह पटाकमाजरा, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सुरेंद्र सिंह, सचिव गुरदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सुनीं जनसमस्याएं, बोले - सभी का जल्द किया जाएगा समाधान
मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं को सुना और कहा कि लोगों की जो भी समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका समाधान शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति ठीक न होने के बारे में अवगत करवाया तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों से संबंधित जहां पैच वर्क का कार्य करवाया जाना है, उसे प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो सड़कें बनाई जानी हैं, उसका भी एस्टीमेट तैयार कर जल्द कार्य पूरे कराए जाएं। लोगों ने लाडवा सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे, राक्षी नदी के किनारों को पक्का करवाए जाने के बारे, बरोट स्थित पीएचसी के अधूरे कार्य को पूरा करवाने के बारे, बुजुर्गों की पेंशन गांव में ही देने के बारे, इंद्री रोड पर लाइटिंग न होने के बारे, फैमिली आईडी की समस्या के बारे, पार्कों में ओपन जिम से संबंधित उपकरण ठीक करवाए जाने के बारे तथा अन्य समस्याओं के निदान के बारे में मुख्यमंत्री के समक्ष आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं व आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या शेष नहीं रहने दी जाएगी।