{"_id":"6acbf8c5b953e921db07fa90","slug":"standing-crops-flattened-in-fields-due-to-storm-farmers-left-helpless-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162561-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आंधी व में खेतों में खड़ी फसलें भी बनीं बिछोना, किसान बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आंधी व में खेतों में खड़ी फसलें भी बनीं बिछोना, किसान बेबस
विज्ञापन
लाडवा। बेमौसमी बारिश और तेज आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। मंडियों में पड़ा धान भीग गया और खेतों में खड़ी फसलें बिछोना बन गईं।नुकसान देखकर किसान बेबस दिखाई दिए। अचानक हुई बारिश से धान के कट्टे भी भीग गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जरनैल सिंह और सुमित टाटकी ने बताया कि दो दिन पहले लाई गई धान की फसल की रविवार तक खरीद नहीं हो सकी। फसल के कट्टे भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। किसानों ने प्रशासन से बारिश से बचाने और भीगी फसल को सुरक्षित रखने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है।
मंडी बंद नहीं होती तो हो सकता था ज्यादा नुकसान : राजीव
मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार आर्य ने बताया कि शुक्रवार को सभी आढ़तियों की सहमति से दो दिन मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया था। मंडी बंद रखने के निर्णय से जहां मंडी से धान का उठान हुआ, वहीं मंडी में धान रखने के लिए खाली जगह भी मिल गई। यदि शनिवार रविवार को मंडी बंद नहीं होती तो बारिश में मंडी में धान बाहर पड़ा होने के कारण नुकसान ज्यादा हो सकता था। मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सोमवार को मौसम की जानकारी के बाद ही अपनी फसल को मंडी में लेकर आए, जिससे बेवजह परेशानी न हो।