फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Krishna Museum is giving a new artistic look to the miniature gallery

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण संग्रहालय लघुचित्र गैलरी को दे रहा नया कलात्मक स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Museum is giving a new artistic look to the miniature gallery
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में भारतीय लघुचित्र परंपराओं पर आधारित तैयार किए जा रहे बड़े क
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय अपनी लघुचित्र एवं पांडुलिपि गैलरी को भारतीय लघुचित्र परंपराओं के अनुरूप नया कलात्मक स्वरूप देने की दिशा में अभिनव पहल कर रहा है। गैलरी के प्रदर्शनों के अनुरूप कलात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। वहीं गैलरी तक जाने वाले रैंप को भी भारतीय लघुचित्र परंपराओं से प्रेरित बड़े कैनवास चित्रों से सजाया जा रहा है, ताकि आगंतुक प्रवेश से पहले ही देश की समृद्ध चित्रकला विरासत से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन

संग्रहालय की लघुचित्र एवं पांडुलिपि गैलरी में पहाड़ी (कांगड़ा), राजस्थानी, पट्टचित्र (ओडिशा) और तंजावुर (तमिलनाडु) सहित भारतीय लघुचित्र कला की विभिन्न शैलियों का उत्कृष्ट संग्रह प्रदर्शित है। नई पहल के तहत प्रत्येक अनुभाग को संबंधित चित्रकला शैली के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में राजस्थानी लघुचित्र अनुभाग की दीवारों को पारंपरिक राजस्थानी चित्रकला से प्रेरित सजावटी बॉर्डर और कलात्मक रूपांकनों से सजाया गया है। संवाद

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में भारतीय लघुचित्र परंपराओं पर आधारित तैयार किए जा रहे बड़े क

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में भारतीय लघुचित्र परंपराओं पर आधारित तैयार किए जा रहे बड़े क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed