फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Springer confers four international honors upon NIT's Dr. Jitendra Singh.

Kurukshetra News: एनआईटी के डॉ. जितेंद्र सिंह को स्प्रिंगर ने दिए चार अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Springer confers four international honors upon NIT's Dr. Jitendra Singh.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें विश्व की अग्रणी शैक्षणिक प्रकाशन संस्था स्प्रिंगर नेचर की ओर से वर्ष 2026 के चार प्रतिष्ठित एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन सम्मान प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. यादव को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में संपादकीय और शोध कार्यों में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। उन्हें डिस्कवर सिविल इंजीनियरिंग के लिए एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड-2026, डिस्कवर मैटेरियल्स के लिए एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड-2026, साइंटिफिक रिपोर्ट के लिए एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड-2026 तथा डिस्कवर सिविल इंजीनियरिंग के लिए ऑथर सर्विस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शोध पत्रों की गुणवत्ता बनाए रखने, संपादकीय उत्कृष्टता और शोधकर्ताओं को बेहतर सहयोग प्रदान करने के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देते हैं। डॉ. यादव लंबे समय से सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध और अकादमिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन



यह संस्थान के लिए गर्व का पाल है : प्रवक्ता
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने बताया कि इससे एनआईटी कुरुक्षेत्र की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। डॉ. यादव की यह उपलब्धि संस्थान के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed