फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports: Kho-Kho Sub Junior National Championship starts today at Keshav Park, 1500 players will participate

स्पोर्ट्स : केशव पार्क में आज से खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, 1500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sports: Kho-Kho Sub Junior National Championship starts today at Keshav Park, 1500 players will participate
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए की गई तैयारी। संवाद - फोटो : akhnoor news
कुरुक्षेत्र। खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन केशव पार्क में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करेंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर चार इनडोर ग्राउंड तैयार किए गए हैं। चैंपियनशिप में देशभर से करीब 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश सरकार, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर दूसरी बार मिला है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और परिवहन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की अलग-अलग टीमें मैदान में प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी शिरकत करेंगे। 4 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के अलग-अलग दिनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व कृष्ण पंवार और राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और महासचिव उपकार सिंह विर्क ने बताया कि खिलाड़ी शुक्रवार शाम तक पहुंचने लगे थे जिनके रहने से लेकर खाने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed