फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special awareness program on HPV vaccination organized at PHC Thol

Kurukshetra News: पीएचसी ठोल में एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Special awareness program on HPV vaccination organized at PHC Thol
कुरुक्षेत्र। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठोल में आयोजित स्वास्थ्य सूचना कार्यक्रम में हिस्सा लेती
कुरुक्षेत्र। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ठोल में एक प्रेरणादायक स्वास्थ्य सूचना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) और इससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव पर केंद्रित था। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया , ताकि उन्हें इस घातक वायरस और इसके निवारण के बारे में विस्तार से बताया जा सके। डॉ. कौर ने एचपीवी वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एचपीवी एक ऐसा समूह है जिसमें 200 से अधिक प्रकार के वायरस शामिल हैं। यह वायरस न केवल सामान्य संक्रमण फैलाता है बल्कि यदि इसका समय पर इलाज या बचाव न किया जाए, तो यह महिलाओं में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में हम लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। एचपीवी वायरस का संक्रमण शारीरिक संपर्क और त्वचा के माध्यम से आसानी से फैल सकता है। इसका सबसे खतरनाक प्रभाव महिलाओं में होने वाला सर्वाइकल कैंसर है, जो भारत में महिलाओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
विज्ञापन

डॉ.प्रभजोत कौर ने इन दावों का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए है और इससे जुड़ी तमाम आशंकाएं तथ्यहीन और प्रमाणहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed