{"_id":"676870fc58345a87b80b7f27","slug":"sp-honored-the-winning-students-of-quiz-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128863-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्विज के विजेता विद्यार्थियों काे एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्विज के विजेता विद्यार्थियों काे एसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर हुई क्विज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में छह खंड के 57 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों काे प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बच्चे जल्दी सीखते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। कहा कि बच्चे जागरूक होंगे तो वो अपने अभिभावक और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला स्तर पर हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
पिहोवा ने तीन व चार स्तर में मारी बाजी
यातायात समन्वयक वीरेंद्र ने बताया कि इस परीक्षा में स्तर-एक (कक्षा तीन से पांच) में शाहाबाद खंड प्रथम, बाबैन दूसरे तथा लाडवा तीसरे स्थान पर रहा। स्तर दो की (कक्षा छह से आठ) में खंड लाडवा प्रथम, बाबैन दूसरे तथा थानेसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्तर-तीन में कक्षा नौवीं से 12वीं में पिहोवा प्रथम, लाडवा दूसरे तथा थानेसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद