फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SP held a meeting with police officers and issued strict instructions to control crime.

Kurukshetra News: अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों से गोष्ठी कर दिए सख्त निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SP held a meeting with police officers and issued strict instructions to control crime.
कुरुक्षेत्र। अपराध को नियंत्रण में रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम जिला पुलिस कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सीआईए की तीनों शाखाओं और एंटी-नारकोटिक सेल के कामकाज की समीक्षा की और लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने व नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिले में ड्रग्स की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए तस्करों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही सीआईए-1 व 2 को गंभीर अपराधों, चोरी और झपटमारी की वारदातों को रोकने के लिए फील्ड में सक्रियता बढ़ाने और सूचना तंत्र को और मजबूत करने के आदेश दिए। अपराध रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में पीसीआर और राइडर्स की गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने पुराने मामलों में वांछित अपराधियों और बेल जंपर को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed