फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sonia 1st in Poster Making Competition

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sonia 1st in Poster Making Competition
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, अंबाला छावनी के निर्देशानुसार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 31 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। बी कॉम प्रथम वर्ष की कैडेट सोनिया ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम वर्ष की कैडेट महक ने द्वितीय स्थान तथा बीए द्वितीय वर्ष की सीनियर अंडर ऑफिसर तनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में भौतिकी विभाग की अध्यक्ष सजुंल गुप्ता और वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु शामिल रहीं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा के निर्देशन में हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा में निहित विभिन्न विषयों का ज्ञान आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पढ़ें, समझें और अपनाएं, क्योंकि यही नई शिक्षा नीति का भी उद्देश्य है।
विज्ञापन

कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा ने भारत सरकार के विकसित भारत 2047 विजन को स्पष्ट करते हुए बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदत्त ज्ञान, धरोहर और विरासत के संरक्षण से ही भारत का वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से विकास संभव है। उन्होंने वैदिक वाणिज्य, गणितज्ञ आर्यभट्ट, चिकित्सा शास्त्र के जनक सुश्रुत और चरक, व्याकरणाचार्य पाणिनी, वास्तु शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र आदि भारतीय ग्रंथों का उल्लेख करते हुए युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने और उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed