फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Somnath Swabhiman festival will be celebrated in a special way in Dharamnagari: Deputy Commissioner

धर्मनगरी में खास अंदाज में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Somnath Swabhiman festival will be celebrated in a special way in Dharamnagari: Deputy Commissioner
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। धर्मनगरी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। प्राचीन संगमेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें कुरुक्षेत्र की 48 कोस के सभी तीर्थ स्थलों के प्रमुख संत महात्मा हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही 101 महिलाएं कलश के साथ यात्रा निकालेंगी जबकि कई अन्य प्रमुख देवालयों में भी कार्यक्रम होंगे। इनमें सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भी अहम भागीदारी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे जबकि प्रधानमंत्री के श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल गुजरात के कार्यक्रम को भी लाइव दिखाया जाएगा। पर्व की तैयारियों पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था के अंतर्गत श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग 75 वर्ष पहले प्रशस्त हुआ। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 11 मई को 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस दौरान कलश यात्रा, आध्यात्मिक आयोजन, भारत की विरासत परंपरा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन होगा, जिसका समापन शिव मंदिर में जलाभिषेक से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed