{"_id":"6ac8015e999983787606da72","slug":"solution-found-for-traffic-jams-at-thanesar-grain-market-weighing-will-now-also-take-place-at-two-scales-outside-the-market-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162393-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थानेसर अनाजमंडी में जाम का निकाला तोड़, अब मंडी के बाहर भी दो कांटों पर होगी तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थानेसर अनाजमंडी में जाम का निकाला तोड़, अब मंडी के बाहर भी दो कांटों पर होगी तौल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान की आवक बढ़ने व उठान धीमा होने क चलते लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने मंडी के बाहर दो अतिरिक्त कांटों पर धान की तोलाई कराने की अनुमति दे दी है। वीरवार को एसडीएम अमन वर्मा ने अनाजमंडी पहुंचकर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राइस सैलर संचालकों और आढ़तियों ने मंडी में जाम की स्थिति और धान की तोलाई में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। समस्या सुनने के बाद प्रशासन ने मंडी के बाहर दो और कांटे लगाने की अनुमति दी।
वीरवार को थानेसर अनाजमंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। मंडी के अंदर वाहनों की संख्या बढ़ने से धान लेकर पहुंच रहे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। राइस सैलर संचालकों और आढ़तियों ने एसडीएम को बताया कि मौजूदा कांटों पर दबाव अधिक होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। एसडीएम ने मौके पर हालात का जायजा लेने के बाद मंडी के बाहर दो अतिरिक्त कांटों पर धान की तोलाई कराने की अनुमति दी इससे मंडी के अंदर वाहनों का दबाव कम करने और तोलाई प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
खरीद और उठान
जिले में अब तक दो लाख 82 हजार 903 एमटी धान की खरीद हुई है, जिसमें से 29 फीसदी 84462 एमटी का उठान हुआ है। वीरवार को 56 हजार एमटी खरीद हुई जबकि उठान 33813 एमटी हुआ।
विज्ञापन
फाेटो 17
लाडवा अनाज मंडी में 10 व 11 को धान की खरीद रहेगी बंद, उठान कार्य रहेगा जारी
लाडवा। अनाज मंडी में धान की लगातार बढ़ती आवक और भारी जाम के कारण उठान व्यवस्था प्रभावित होने से मंडी में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में शनिवार और रविवार को मंडी में किसी भी प्रकार की धान की खरीद नहीं की जाएगी। इन दोनों दिनों में केवल उठान का कार्य किया जाएगा ताकि मंडी में पहले से पड़े धान को जल्द से जल्द बाहर भेजकर मंडी में जगह बनाई जा सके और जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
मंडी में जगह की कमी और बड़ी मात्रा में धान पड़ा होने के चलते फसल की लिफ्टिंग सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए मंडी में खुले में पड़ा धान खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए तीनों एसोसिएशनों द्वारा अनाज मंडी में किसान, आढ़ती और खरीदारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एसोसिएशन के प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, संजय गर्ग ने बताया कि यह निर्णय किसी एक पक्ष के हित में नहीं, बल्कि किसान, आढ़ती और खरीदार तीनों के हितों को ध्यान में रखते हुए सामूहिक रूप से लिया गया है।