{"_id":"6355a023196d7b21f063a289","slug":"solar-eclipse-fair-director-general-of-police-checked-the-security-arrangements-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125396648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यग्रहण मेला ः पुलिस महानिदेशक ने जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यग्रहण मेला ः पुलिस महानिदेशक ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर का जायजा लेते पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण मेले को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। इस मेले में सुरक्षा ड्यूटियां दिन व रात की शिफ्टों में होगी। मेले में सीसीटीवी की नजर से सभी आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन की ओर से मेले क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। रविवार को पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। महानिदेशक ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन आरती में भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में सूर्यग्रहण मेले में ड्यूटी करना पुण्य का काम है। पुलिस मार्गदर्शक का कार्य करती है इसलिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करें तथा पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। जिला पुलिस की ओर से सबको हर प्रकार की बेहतर सुविधा दी जांएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। मेला स्थल पर व नाकों पर करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों सहित होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, डीसी शांतनु शर्मा, एडीसी अखिल पिलानी, एएसपी कर्ण गोयल, केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया, डीएसपी सुभाष चंद्र, डॉ. शीतल सिंह धारीवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया के लिए थीम पार्क में पार्किंग
एसपी एसएस भौरिया ने कहा कि सूर्यग्रहण मेले के लिए मीडिया की पार्किंग थीम पार्क में बनाई जाएगी। यहां से केडीबी कार्यालय में बनने वाले मीडिया सेंटर तक आवागमन के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। इस मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य किया जाएगा।