फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Society gets guidance from the penance of saints: Mahant Puri

संतों की तपस्या से समाज को मिलता है मार्गदर्शन : महंत पुरी

Sun, 21 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Society gets guidance from the penance of saints: Mahant Puri
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की चल रही 11 दिवसीय खड़ी तपस्या के तीसरे दिन शनिवार को भी दूर-दूर से श्रद्धालु आशीर्वाद के लिए दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजन के उपरांत महंत पुरी की प्रेरणा से हवन में आहुतियां भी डाली।
विज्ञापन

महामृत्युंजय मंत्र जाप व गीता पाठ के उपरांत महंत ने तपस्या के दौरान सत्संग करते हुए कहा कि संतों की तपस्या का फल समाज को नैतिकता, सदभाव और दिव्य मार्गदर्शन के रूप में मिलता है, जिससे लोगों के जीवन से अंधविश्वास, भेदभाव मिटते हैं और वे पारस पत्थर के समान संतों की संगति से दिव्य कर्मों की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि संतों की तपस्या से समाज में खुशहाली और भक्तों का कल्याण होता है, उन्हें आत्मिक शांति व सही मार्ग प्राप्त होता है।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि संत अपनी तपस्या से समाज में नैतिकता, प्रेम, दया और सहनशीलता का संचार करते हैं, जिससे लोग सदाचार और आत्मिक उन्नति की ओर बढ़ते हैं। संतों का उद्देश्य मानव जाति का कल्याण होता है, वे अपने ज्ञान और तपोबल से लोगों को सदमार्ग दिखाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।

कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed