फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   So far, licenses of 36 vendors have been suspended after irregularities were found in fertilizers

Kurukshetra News: खाद में गड़बड़झाला मिलने पर अब तक 36 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
So far, licenses of 36 vendors have been suspended after irregularities were found in fertilizers
कुुरुक्षेत्र। धान रोपाई सीजन के बीच डीएपी व यूरिया खाद का गड़बड़झाला लगातार सामने आ रहा है। इसी के चलते कृषि विभाग से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, जहां जिला उपायुक्त ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खाद विक्रेताओं का स्टॉक जांच करने के लिए टीमें फील्ड में उतारी हैं। दो सप्ताह में ही गड़बड़झाला मिलने पर 36 विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं, इनमें पिपली-थानेसर में 20 व पिहोवा एवं इस्माईलाबाद में 16 विक्रेता शामिल हैं। फिलहाल विभाग की दबिश लगातार जारी है।
विज्ञापन

उधर जिला उपायुक्त ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार व खाद विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, वहीं कृषि विभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, जिसके चलते खाद विक्रेताओं में खलबली मच गई है। जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई की जा चुकी है। धान के सीजन के लिए जहां सात हजार एमटी डीएपी की जरूरत है वहीं 60 हजार एमटी यूरिया की खपत होती है। अधिकारियों की मानें तो जिले में इस समय खाद का कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन



एसडीएम टीमों का गठन कर करेंगे जांच : डीसी
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कोई भी दुकानदार यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। धान की फसल की रोपाई के बाद मार्केट में यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध हो चुका है। किसानों को सही समय पर उचित मात्रा में खाद उपलब्ध हो, इसके लिए सभी उपमंडल अधिकारी अपनी-अपनी टीमों का गठन कर औचक निरीक्षण करेंगे। एसडीएम दुकानदारों व खाद विक्रेताओं के स्टॉक व रजिस्टर के साथ मिलान कर रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार एमटी से ज्यादा यूरिया मिल चुका : डॉ. कर्मचंद
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। 70 हजार एमटी में से 50 हजार एमटी किसानों तक पहुंच चुकी है जबकि एक रेक सोमवार को भी पहुंची है। एक रेक मंगलवार को भी पहुंचेगी। जिले में पैक्स सहित करीब 300 दुकानें हैं, जहां खाद बेची जा रही है। हर दुकान पर विभाग की नजर है। अभी तक मिलान में गडबड़ी मिलने पर 36 विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed