{"_id":"6557d964198b64f7900c0c10","slug":"snatcher-escaped-after-looting-chain-from-old-lady-snatcher-caught-on-camera-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1003-9366-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वृद्धा से चेन लूटकर फरार, कैमरे में कैद हुए झपटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वृद्धा से चेन लूटकर फरार, कैमरे में कैद हुए झपटमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गढ़ी त्यागयान गांव में मोटरसाइकिल सवार दो झपटमारों ने वृद्धा के गले से दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। इससे पहले झपटमारों ने वृद्धा को एक युवक के घर का पता पूछने के बहाने रोका। फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, हालांकि झपटमार गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। वृद्धा की शिकायत पर समालखा पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
गढ़ी त्यागयान गांव निवासी संतरा देवी ने बताया कि वो शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे कूड़ा डालने के लिए घर से गई थी। वो कूड़ा डालकर वापस घर जा रही थी। तभी उसके सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवक रुके। उन्होंने उससे सतीश नाम के युवक के घर का पता पूछा। उसने बता दिया, इसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता संतरा ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।