फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Skills of every Haryanvi will emerge under the leadership of CM

Kurukshetra News: सीएम के नेतृत्व में प्रत्येक हरियाणवी का उभरेगा हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Skills of every Haryanvi will emerge under the leadership of CM
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रांत असीम संभावनाओं का प्रदेश है, जो हमारे देश का सिरमौर है। यहां की प्रतिभा हर क्षेत्र में अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक हरियाणवी का हुनर और भी उभरेगा। जीवन में साथी या सारथी बहुत निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश को जनता का साथी और सारथी नायब सिंह सैनी के रूप में मिला है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे उपराष्ट्रपति ने इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नायब सैनी लगनशील और ऊंची सोच के व्यक्ति हैं। पूर्ण विश्वास है कि नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से नायाब काम करेंगे।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका और उनकी पत्नी का हरियाणा से बेहद गहरा नाता है। आज इस पवित्र भूमि, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को वह उपदेश दिया जो हम सबके लिए रास्ता दिखाने वाला उपदेश है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अब सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है, अर्जुन की भांति एकाग्रता और दृढ़ता को अपनाकर ही इस लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने कहा कि गत 10 वर्षों से अधिक समय से छह दशक पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सारथी के तौर पर मिले है। साथी और सारथी की भूमिका कितनी निर्णायक होती है वह भारत ने 10 वर्ष में देखा है। भारत की आवाज आज बुलंदी पर है।

दुनिया की हम महाशक्ति तो हैं ही और अब हमने विकसित भारत बनने का अपना रास्ता चुन लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अब सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें गीता से अर्जुन की एकाग्रता और दृढ़ता को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed