{"_id":"67b246da88e343cc3605771f","slug":"six-youths-were-tricked-into-sending-them-to-america-defrauded-of-lakhs-of-rupees-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-583036-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह युवाओं को अमेरिका भेजने का दिया झांसा, लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह युवाओं को अमेरिका भेजने का दिया झांसा, लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने की आड़ में छह युवकों से 49 लाख 63 हजार रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। युवकों को थाईलैंड भी घुमाया तो दो को फर्जी वीजा भी थमा दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप निवासी पतनपुरी जिला करनाल व हाल निवासी सरस्वती कॉलोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि वह बेरोजगार था और विदेश जाना चाहता था।
उसे नितिन बलेचा निवासी सिरसा का मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क किया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी गीतिका एक कंपनी की मालिक है और वे दोनों युवकों को अपनी कंपनी में शामिल कर सीधे अमेरिका भेज देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमेरिका जाने पर 21 लाख रुपये खर्च आएगा। जब उसे बताया कि कई युवक जाने वाले हैंं तो उसने 18-18 लाख में सेम पाल वासी बजीदां जिला करनाल, अमन निवासी पूंडरी, जिला करनाल, हेमंत वासी कुरुक्षेत्र, गुरमीत निवासी खेड़ी मारकंडा, मांगे राम निवासी खेड़ी मारकंडा को अमेरिका भेजने का सौदा तय किया। सभी के द्वारा सलाह किए जाने के बाद वह थाईलैंड पहुंच गया जहां नितिन व उसकी पत्नी मिलीं और उन्होंने खाता नंबर भुगतान के लिए बता दिए। जिनमें सभी ने अलग-अलग तरीके व समय पर आरोपी को उक्त रकम भेज दी। जिसके बाद आरोपियों ने सभी को थाईलैंड बुला लिया और कहा कि वहीं से सभी को अमेरिका भेज देगा।
लगभग 7-8 महीने तक अपने पास रखा और बीच दो-दो महीने के बाद थाईलैंड का वीजा खत्म होने के कारण भारत भेजता था और फिर एक सप्ताह के बाद वापस बुला लेता था और यह कहता रहा कि काम अगले महीने तक हो जाएगा। फिर उसने सेम पाल व अमन को फर्जी वीजा लगवाकर पासपोर्ट दे दिया कहा कि तुम अब भारत चले जाओ और वहीं से ही फ्लाइट मिलेगी। यहां आने पर पता चला कि वीजा फर्जी है। इसके बाद बाकी चारों को कहा कि उनका थाईलैंड का वीजा खत्म हो गया है और वे भी वापस भारत चले जाएं। इसके बाद आरोपी ने न तो उन्हें अमेरिका भेजा और न दी रकम लौटाई। यहां तक कि आरोपी बिश्नोई गैंग से जानकारी का हवाला देकर धमकी देने लगा।