फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   six peoples died by corona, 317 new positive cases found

छह ने कोरोना से तोड़ा दम, 317 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
six peoples died by corona, 317 new positive cases found
बेकाबू हुई कोरोना संक्रमण की लहर में हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। सोमवार को भी कुरुक्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वहीं सोमवार को दंत रोग विशेषज्ञ सहित 317 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल है, जबकि 175 मरीजों को ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है। कुरुक्षेत्र में सोमवार को एक्टिव केस का आंकड़ा 1957 तक पहुंच गया है। इनमें से 99 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 506 मरीजों को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। हालांकि सामान्य लक्षण वाले 1352 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 195 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 25 व 27 अप्रैल के बीच उपचार के दौरान मरने वाले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पुष्टि की है। इनमें शीला नगर कुरुक्षेत्र निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, उमरी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, गिरधारपुर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, पारस एंक्लेव कुरुक्षेत्र निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और ठसका मीराजीं निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 317 नए केस सामने आए है। अब तक कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमित 17 हजार 198 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 15 हजार 46 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घर वापस लौट चुके हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 301993 में से 282593 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

चनारथल कॉलोनी सलापुर कुरुक्षेत्र वासी 69 वर्षीय बुजुर्ग, दिल्ली के हरि नगर वासी 64 वर्षीय, कुरुक्षेत्र के हरिपुर वासी 46 वर्षीय महिला, गाजियाबाद यूपी वासी 79 वर्षीय बुजुर्ग, संत नगर दिल्ली वासी 42 वर्षीय महिला और नोएडा यूपी वासी 69 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed