फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six out of 500 employees gave samples, Kurukshetra

500 मुलाजिमों से छह ने दिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six out of 500 employees gave samples, Kurukshetra
नगर परिषद कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लेने के लिए खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। सैंपल देने में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। नगर परिषद के 500 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियोें में से छह ही सैंपल देने के लिए आगे आए। करीब दो घंटा मोबाइल टीम एंबुलेंस लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर खड़ी रही। ऐसे में कुछ कर्मचारी तो एंबुलेंस को देख सैंपल देने से बचते नजर आए।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे एंबुलेंस नगर परिषद कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, सचिव व एक अन्य अधिकारी वहां मौजूद रहे, हालांकि कोरोना की जांच उन्होंने भी नहीं कराई। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी व कर्मचारी जांच कराने के लिए वहां नहीं आया तो नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने सक्षम युवाओं को सभी अधिकारी व कर्मचारियों को फोन कर जांच कराने के लिए कार्यालय आने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई अधिकारी व कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। हैरानी की बात तो यह है कि कार्यकारी अधिकारी ने खुद भी कोरोना की जांच नहीं कराई, जबकि यह आदेश नगर परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम थानेसर के थे और कार्यकारी अधिकारी ने ही इन आदेशों को आगे जारी किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्य सफाई निरीक्षण व सफाई निरीक्षण सहित कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिस कारण सफाई शाखा को कई दिन कंटेनमेंट जोन भी बनाकर रखा गया। अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहते हैं और कई लोगों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में संक्रमित होने का उन्हें ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड में थे अधिकारी व कर्मचारी : रोहिला
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिला ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एक दिन पहले ही सैंपल कराने की सूचनी प्रेषित कर दी गई थी। कुछ लोगों ने मोबाइल टीम से जांच कराई भी है। बाकी के अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में गए हुए थे इसलिए जांच कराने के लिए नहीं पहुंचे।

एंबुलेंस खड़ी करने के लिए नहीं मिली जगह, लगा जाम
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम को सुबह साढ़े बजे नगर परिषद कार्यालय में सैंपलिंग शुरू करनी थी, लेकिन किसी कारण टीम साढ़े 11 बजे कार्यालय पहुंची। अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन लगने वाले जाम का सामना एंबुलेंस को भी करना पड़ा। काफी देर तक नप कार्यालय के बाहर एंबुलेंस खड़ी करने की जगह नहीं बन पाई जिस कारण बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed